मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि उनकी सरकार सभी देशों के साथ संपर्क में है। चीन और खाड़ी देशों के साथ हर दिन बातचीत हो रही है। कई मित्र देशों ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन में पाकिस्तानी मिशन बेहतर तरीके से अपना पक्ष रख रहे हैं। कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना भारत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तानी सेना LoC पर बहादुरी से लड़ रही है। उसने भारत के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। वहीं, भारत-पाकिस्तान विवाद को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष खत्म करना उनका काम नहीं हैं। वेंस ने कहा कि हम दोनों देशों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं। पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उन्होंने भारत के 77 ड्रोन को मार गिराया है। सरकार ने यह भी कहा कि भारत के हमलों में अब तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 57 घायल हुए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार पानी को हथियार बनाने पर तुली हुई है।
वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। पाकिस्तान ने भारत के साथ 7 मई से जारी संघर्ष में अब तक 77 भारतीय ड्रोन्स गिराने का दावा किया। साथ ही, वर्ल्ड बैंक ने सिंधु जल संधि में दखलअंदाजी करने से इनकार किया। कहा भारत को मजबूर नहीं कर सकते। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इंडियन आर्मी जानबूझकर पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना रही है। पाकिस्तान सरकार ने सहयोगियों से कर्ज मांगा। बाद में कहा बेवसाइट हैक हो गई थी। पोस्ट डिलीट की। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने हाजी पीर और पांडो सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियां तबाह कर दी।