सर्दियों में रोज 2 खजूर खाने के फायदे
Source:
यदि आपको अक्सर मीठा खाने का मन करता है, तो खजूर उस इच्छा को भी शांत कर सकता है। आइए जानते हैं न्यूट्री इतु की फाउंडर डॉ. इतु छाबड़ा से, रोज 2 खजूर खाने के फायदों के बारे में।
Source:
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। अगर आपको डायबिटीज में शुगर क्रेविंग हो, तो आप 2 खजूर का सेवन कर सकते हैं।
Source:
खजूर में मैग्नीशियम, रिच डेट्स और फाइबर पाया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना 2 खजूर खाने से एंग्जाइटी डिसऑर्डर में कमी आ सकती है। इसके अलावा, यह स्मृति और सीखने की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है।
Source:
रोजाना 2 खजूर खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और याददाश्त भी मजबूत होती है। इसके अलावा, खजूर सूजन को कम करने के साथ-साथ ब्रेन में प्लाक बनने से भी रोकता है।
Source:
खजूर में फाइबर की भी अधिक मात्रा पाई जाती है। 2 खजूर में लगभग 7 ग्राम तक फाइबर होता है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या रहती है, तो आप रोजाना 2 खजूर का सेवन करें। आप इसे वर्कआउट से पहले भी खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।
Source:
खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ देते हैं। आपको बता दें कि खजूर फाइटोन्यूट्रिएंट्स, प्लांट कॉम्पोनेंट्स का भी स्रोत होता है, जो इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना दो खजूर खाए जाएं तो सेहत कई तरह के लाभ मिलते हैं।
Source:
Thanks For Reading!
सुपरचार्ज्ड मॉर्निंग: सेहतमंद रहने के लिए आजमाएं ये 6 पेय
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/knowledge/सुपरचार्ज्ड-मॉर्निंग--सेहतमंद-रहने-के-लिए-आजमाएं-ये-6-पेय/3975