ताजा खबर
1 मई: श्रमिकों के संघर्ष और मजदूर दिवस का इतिहास   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद सेना के Northern कमांडर को नहीं हटाया गया, पाकिस्तानियों का झूठा दावा...   ||    Neem Karoli Baba: नीम करोली धाम जाकर ऐसा क्या करें जिससे आपकी मनोकामना हर हाल में पूरी हो जाए   ||    ERP, DSM और HIMS के बाद अब बैंकिंग के लिए भरोसेमंद समाधान देगा CBS सॉफ्टवेयर   ||    Gold Rate: अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है गोल्ड का रेट?   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    बाउंड्री लाइन पर खेला गया ‘अनोखा’ खेल, फील्डर की फुर्ती से हो गया चमत्कार! यह बवाली कैच मिस तो नहीं ...   ||    IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में हैट्रिक लेकर कुलदीप से आगे निकले चहल, साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप   ||    IPL के इतिहास में CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा, शर्मसार माही की सेना, फिर टूटा प्लेऑफ का सपना   ||    जातीय जनगणना: जानें बिहार चुनाव से पहले PM मोदी के ट्रंप कार्ड के क्या मायने?   ||    सिलेंडर के रेट से… ATM से पैसे निकालने तक, आज से 6 बदलाव, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर?   ||    EPFO: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, फॉर्म 13 में हुए बदलाव   ||    LPG सिलेंडर के दाम आज इतने रुपये गिरे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट क्या?   ||    Gold Rate Today: 10 बड़े शहरों में सस्ता हुआ सोना, जानें अपने इलाके का भाव   ||    कौन थी इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल? 25वें जन्मदिन से पहले दे दी जान   ||    अरब सागर में भारत-पाक की नौसेना, ड्रिल के बहाने होंगी आमने-सामने   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 9 अपडेट, अटारी-वाघा बॉर्डर पर फंसे 150 ट्रकों को मिली बड़ी राहत   ||    पहलगाम हमले के बाद पाकितान में बड़ा बदलाव, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी अहम जिम्मेदारी   ||    सिंधु जल समझौता: पाकिस्तान के पास कौन से 4 विकल्प? भारत भी एक्शन में   ||    आतंक, आतंकवाद, पाकिस्तान…तीनों का आपस में गहरा कनेक्शन, देखें पाक और टेररिज्म का ट्रैक रिकॉर्ड   ||    +++ 

इतिहास के पन्नों मेंः 15 अप्रैल

सिख धर्म के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का जन्म हुआ था। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी यह तारीख अहम है। इसी दिन फ्रांस में ऐसे कानून को मंजूरी दी गयी, जिसमें स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी।           
 
गुरु नानकदेव का जन्मः 15 अप्रैल 1469 में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का जन्म हुआ था। वे राय भोई की तलवंडी (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए,  जो अब ननकाना साहिब के नाम से देश-दुनिया में मशहूर है। बाबा मेहता कालू और माता तृप्ता के यहां पैदा हुए इस बालक को नानक का नाम दिया गया, जो आगे चलकर सिखों के पहले गुरु के रूप में पूजनीय हुए।उन्होंने धार्मिक सौहार्द्र को सर्वोपरि बताते हुए सिख धर्म की नींव रखी। वे कई भाषाओं के ज्ञाता थे और दुनिया भर के कई स्थानों की उन्होंने यात्राएं की।
 
लियोनार्दो द विंचीः 1452 में 15 अप्रैल को इटली के फ्लोरेंस सूबे के विंची नामक स्थान पर महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तु शिल्पी और संगीतज्ञ लियोनार्दो द विंची का जन्म हुआ। उनकी पेंटिंग 'मोनालिसा' पूरी दुनिया में सर्वमान्य रूप से सराही गयी। पेंटिंग की दुनिया में लियोनार्दो द विंची का विशिष्ट स्थान है।
 
धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर कानूनः 2004 में आज के दिन ही फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून को मंजूरी दी, जिसके तहत स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गयी। हालांकि यह कानून 2 सितंबर से लागू हुआ। इस कानून के जरिये मुस्लिम छात्राओं के सिर पर पहने जानेवाले हिजाब, सिख छात्रों को पगड़ी और ईसाई बच्चों के क्रॉस पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1865- संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन का निधन। 
 
1689- फ्रांस की स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
 
1976- भारत ने  बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।
 
1980- छह गैर सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किये गए। इससे पूर्व भी कुछ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
 
1981- पाकिस्तान एयरवेज के अगवा हुए बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया से छुड़ाया गया। इसमें 147 यात्री सवार थे। इस रिहाई के एवज में पाकिस्तान की सरकार को जेल में बंद 54 कैदियों को रिहा करना पड़ा।
 
1990- मिखाइल गोर्बाचोव सोवियत संघ के पहले और आखिरी राष्ट्रपति बने। दरअसल, सोवियत संघ में राष्ट्रपति का पद 15 मार्च 1990 को ही सृजित किया गया था।
 
Posted On:Wednesday, April 14, 2021

आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.