मंगलवार शाम सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए, जहां पूरा खान परिवार और उनके करीबी दोस्त एक साथ नजर आए। सेलिब्रेशन की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आईं, लेकिन सलमान और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान का एक वीडियो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सलमान आरती करते दिखाई देते हैं और तभी अर्पिता की नजर उनकी आरती की थाली घुमाने के तरीके पर पड़ती है।
दरअसल, सलमान आरती की थाली को घड़ी की उल्टी दिशा में घुमा रहे थे। अर्पिता तुरंत भाई के पास पहुंचती हैं और उन्हें सही तरीका बताती हैं। सलमान भी बहन की बात मानते हुए रस्म को उसी तरह आगे बढ़ाते हैं। दोनों के बीच का यह छोटा-सा पल बेहद सहज और प्यारा है, जिसने फैंस को खान परिवार की पारिवारिक बॉन्डिंग की झलक दे दी।
सोहेल के घर हुए इस गणपति विसर्जन में परिवार के कई सदस्य और बॉलीवुड से जुड़े दोस्त भी पहुंचे। सलमान के अलावा अरहान खान, निर्वाण खान और अर्पिता खान नजर आए। वहीं वरुण शर्मा, एली अवराम, आयुष शर्मा, प्रज्ञा जायसवाल, वंशज सिंह, नीति टेलर और डेज़ी शाह समेत कई सितारों ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया। त्योहार की रौनक के बीच सलमान का परिवार के साथ वक्त बिताना फैंस के लिए भी खास पल रहा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों बिग बॉस 20 की मेजबानी में व्यस्त हैं। शो इस बार नई थीम और ट्विस्ट के साथ दर्शकों के बीच आया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट्स घर के अंदर अपनी जगह बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कैमरों और शूटिंग से भरी अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच सलमान ने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए वक्त निकाला। और इस बार सोशल मीडिया पर उनके बड़े स्टारडम से ज्यादा बहन अर्पिता के साथ उनकी छोटी-सी आरती वाली नोकझोंक ने लोगों का दिल जीत लिया।
Check Out The Post:-