ताजा खबर

झारखंड में फिर से हेमंत सरकार, 56 सीटों पर धमाकेदार जीत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 23, 2024

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दोबारा सत्ता में आ गए हैं। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि चुनाव में I.N.D.I.A. का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। उधर, रांची की सड़कों पर पोस्टर लग रहे हैं कि शेरदिल सोरेन फिर आ गया। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चुनाव जीते। धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनाव जीत गए हैं। गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना जीतीं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री बैजनाथ राम, बन्ना गुप्ता, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर चुनाव हार गए हैं। सोरेन परिवार के 2 कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा से चुनाव हार गई है। छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से जीत गए हैं। हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से जीत दर्ज की है।


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.