ताजा खबर
NEET UG 2025: परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से छात्र परेशान, साल बर्बाद होने का सता...   ||    3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसल...   ||    OBC कोटा क्या है? UPSC रैंक होल्डर पूर्वा चौधरी पर दुरुपयोग का आरोप, वायरल दावों की सच्चाई   ||    PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त के लिए पूरी करनी होगी शर्त, जानें e-KYC क्यों जरूरी   ||    जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में IED और टिफिन बम बरामद, जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट   ||    70 किमी की स्पीड से आएगी आंधी, गिरेंगे ओले, बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट   ||    10 पॉइंट में भारत-पाकिस्तान में तनाव को लेकर बड़े अपडेट्स, जानें 12 दिन में क्या-क्या हुआ?   ||    तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुए मिसाइल हमले का भारतीय जहाज पर असर, कहां गया विमान?   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कराची पहुंचा तुर्की का जंगी जहाज, सामने आया Video   ||    कौन है पाकिस्तान का मंत्री अताउल्लाह तरार? जिसने भारत को दी परमाणु हमले की गीदड़भभकी   ||    बेशर्म पाकिस्तान! घटिया हरकतों से बाज नहीं आएगा; 11वें दिन भी LoC पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां   ||    भारत के हमले के डर के बीच पाक ने 188 गुना बढ़ाया मंत्रियों का वेतन, जनता हो रही कंगाल   ||    5 मई का ऐतिहासिक महत्व: इतिहास के आईने में झांकता यह दिन   ||    Fact Check: भारत ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच   ||    Baglamukhi Jayanti Upay: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए बगलामुखी जयंती के दिन करें ये आसान उपाय   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे या नहीं? BCCI ने लिया बड़ा फैसला   ||    IPL 2025: वरुण चक्रवर्ती ने आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा, जीत के बाद सामने आया बयान   ||    PBKS vs LSG: जीत के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर को सताया इस बात का डर, रहना होगा सावधान   ||    पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट के आसार क्यों? कच्चे तेल के दामों से जगी उम्मीद   ||    पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना बदलाव? जानें देश के बड़े शहरों में क्या हैं रेट   ||    +++ 

खड़गे ने कहा, कमलनाथ जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं, इसलिए उनका नाम आखिरी में नाथ है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सागर के कजलीवन मैदान से कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद किया। खड़गे ने कहा, मोदी जी ने कहा 18 करोड़ नौकरियां दूंगा। नौकरियां दी क्या,15, 15 लाख हर एक के जेब में डालने का वादा किया था। मिले क्या, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का कहा था। नहीं हुई। प्रधानमंत्री होकर झूठ बोल रहे। इन्होंने झूठ बोलकर वोट लिए। इस बार लोग झूठ नहीं सुनेंगे। शाह से पूछना चाहता हूं कि आदिवासी के मुंह पर पेशाब करने वाला किस पार्टी का आदमी है। आप SC की हिफाजत नहीं करते, उसके मुंह में भाजपा का आदमी पेशाब करता है। उसके पैर धोकर आप उसे पवित्र करना चाहते हैं। इससे आपने उसका अपमान किया। हुकूमत को संभालने के लिए ऐसी हरकत होती रहती है।

उन्होंने आगे कहा, कर्नाटक में तो 40% कमीशन था। यहां कितना है? हम तो 40% को हटा दिए। कमलनाथ जी आपको 50% वालों को हटाना है। ये हमारे लोगों को सता रहे, जेल भेज रहे। जब नवंबर में हमारी सरकार आएगी, तब उन्हें भी मुश्किल होगा। लेकिन, हम बदला लेने का नहीं सोचते। अच्छा करते आए हैं। बदलना लेने की नहीं, बदलाव लाने की जरूरत है। न हम डराने वाले हैं, न डरने वाले हैं। मणिपुर में इतनी गड़बड़ हो रही है। वहां मोदी साहब जाते ही नहीं। उन्होंने मुंह तब खोला, जब पार्लियामेंट 11 बजे शुरू होने वाली थी, वे 10.30 बजे बोले कि हमें मणिपुर के बारे में कुछ सोचना है। मणिपुर में औरतों का रेप हो रहा है, दंगे हो रहे हैं, मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। ऊपर से कहते हैं कि राहुल गांधी ये करा रहे हैं। कांग्रेस डिवाइड कर रही है। मोदी जी के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा, BJP हमेशा जनादेश का अपमान करती है। MP में हमारे विधायकों को चोरी कर ले गए। पैसे देकर, ED, CBI से डराकर, दंगे और लोगों में फूट डालकर हुकूमत बनाई। मध्यप्रदेश में नाजायज सरकार है। इन्होंने MP की तरह कर्नाटक में सरकार बनाई थी। पैसे देकर, मंत्री बनाने का वादा विधायकों को किया। जहां ये चुनकर नहीं आते, इसी मार्ग से जाते हैं। साथ ही मोदी जी और चौहान (CM) का खाना कांग्रेस को गालियां दिए बगैर हजम नहीं होता। हमेशा कांग्रेस से हिसाब मांगते हैं। अरे, हमने कुछ किया है तो इसीलिए तुम प्रधानमंत्री हो। हमने संविधान - लोकतंत्र को बचाकर रखा। इसीलिए तो आप कुर्सी पर बैठे हो। आजादी से लड़ने वाले कौन हैं? क्या उस वक्त शाह और मोदी जी पैदा हो गए थे। हमारे करने के बाद ही सब कुछ आपको मिल रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, कमल को मैं छोड़ देता हूं, नाथ को पकड़ता हूं। नाथ मतलब संत। कमलनाथ जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। इसलिए उनका नाम आखिरी में नाथ है। ये नाथ को आपको जिताना है। हम वोट के लिए नहीं, जो करते हैं दिल से करते हैं। ये मत सोचिए कि शिवराज ने गेहूं दिया, राशन दिया, सबसे ज्यादा फायदेमंद इस देश का संविधान है, वो हमने दिया है। ये जमीन क्रांतिवीरों और दानवीरों की है। बुंदेलखंड अपनी आन, बान, शान के लिए मशहूर है। बलिदान की भूमि है। केसरी महाराज छत्रसाल, लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई को श्रद्धांजलि देता हूं। साबूलाल जैन के योगदान को भी नमन करता हूं। बाबा साहब अंबेडकर महू (मध्यप्रदेश) में पैदा हुए।

उन्होंने यह भी कहा, सागर में मंदिर बनाने का वादा किया, लेकिन दिल्ली में 14 अगस्त 2019 को बुलडोजर चलाकर रविवास मंदिर तोड़ दिया। ये लोग ऐसे हैं कि मुख में राम बगल में छुरी। बाबा साहब, रविदास का नाम किसी मकसद से लेते हैं। रविदास जी कहते थे कि किसी की पूजा इसलिए नहीं करो कि वह ऊंचे पद पर है। वे चाहते थे कि जहां कोई भूखा न रहे, छुआछूत का भाव न हो। चंद लोग संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। ये हो ही नहीं सकता। देश के 140 करोड़ भारतीय इसके संरक्षण और सपोर्ट में जिंदा है। संविधान निर्माताओं में डॉ. हरि सिंह गौर भी थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में पहला विश्वविद्यालय स्थापित किया। मैं उन्हें नमन करता हूं। कांग्रेस सरकार बनी तो संत रविदास के नाम से यहां विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.