ताजा खबर
ड्रोन से हमला या टेस्ट? रात के अंधेरे में पाकिस्तान ने रची गहरी साजिश, भारतीय सेना ने दिया करारा तमा...   ||    ‘आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आया’; BJP ने जारी किया वीडियो   ||    ‘समर्पित अधिकारी को हमने खो दिया’, ADC की मौत पर CM अब्दुल्ला ने किया ट्वीट   ||    India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नागरिकों से जरूरी अपील, ये काम न करें   ||    PIB Fact-Checks : गुरुद्वारे पर हमले और पावर ग्रिड साइबर अटैक के वीडियो फर्जी   ||    भारत के ये 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक कोई फ्लाइट नहीं   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध   ||    पाकिस्तान ने लॉन्च किया ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब?   ||    ‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’; असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब   ||    क्या हैं तुर्की में बने Assisguard songar और ये कितने खतरनाक? जिनसे भारत पर हमला कर रहा पाकिस्तान   ||    पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान?   ||    India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर दोहरा अटैक, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तेज कि...   ||    Fact Check: भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह को पकड़े जाने की फैलाई जा रही झूठी खबर, अफवाहों पर ना दें...   ||    Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा...   ||    10 मई का इतिहास: जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज का ताजा रेट?   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच क्या हैं सोने के दाम? जानें बॉर्डर राज्यों के रेट   ||    Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट   ||    रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास का असर, खत्म होने वाला है अनोखी कप्तानी का सिलसिला   ||    IPL 2025: जल्द शुरू होगा आईपीएल, इन 4 शहरों में खेले जा सकते हैं मैच   ||    +++ 

नागपुर हिंसा पर फडणवीस ने कहा, चादर पर कुरान की आयत नहीं थी, फैलाई गई अफवाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि जलाई गई चादर पर कुरान की आयत नहीं थी। आयत को लेकर अफवाह फैलाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और मेरे बयान में फर्क नहीं है। जानबूझकर हिंसा फैलाई गई। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमला करने वाले बचेंगे नहीं। जो कब्र में छिपे हैं तो कब्र से निकालेंगे। वहीं, नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। फहीम खान ने 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया था। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने और झड़प के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की। यह जानकारी गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में सामने आई है। दंगाइयों ने भालदरपुरा चौक के पास रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत की थी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने हालिया हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को अप्रासंगिक बताया। आंबेकर ने ये बातें बेंगलुरु में 21-23 मार्च को होने वाली RSS की आगामी तीन दिन बैठक से पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। वही, पुलिस ने कहा कि 17 मार्च को भड़की हिंसक झड़पों के बाद नागपुर में 10 पुलिस जिला क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू लागू रहा और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 19 आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के बीच प्रशासन ने मुगल शासक की कब्र को ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर पुलिस इस मामले में आपत्तिजनक पोस्ट को ट्रैक करके उन्हें डिलीट करवा रही है। अब तक 500 से अधिक ऐसी ऑनलाइन पोस्ट डिलीट की जा चुकी हैं। औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने की बढ़ती मांग के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी मुगल सम्राट को छत्रपति शिवाजी महाराज से ज्यादा महत्वपूर्ण मानती है। साथ ही इसने कहा कि केंद्र को दंगों को रोकने और राज्य में कट्टरपंथियों के गुस्से को शांत करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की समाधि को संरक्षित स्मारक का दर्जा हटा देना चाहिए।

आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.