ताजा खबर

आगरा कैंट विवाद: जांच JAG स्तर पर 4 RPF जवान निलंबित हीराकुंड एक्सप्रेस विवाद: JAG समिति करेगी जांच 4 RPF कर्मियों पर कार्रवाई

Photo Source : RPF police Agra

Posted On:Sunday, July 12, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया जब ऑपरेटिंग विभाग के एक रेल कर्मचारी और आरपीएफ के सिपाही के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को घसीटते और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में आरपीएफ सिपाही जितेंद्र और ऑपरेटिंग विभाग के रेल कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ सिपाही जितेंद्र का नाम पहले भी विवादों में सामने आ चुका है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब रेलवे के कर्मचारी ही स्टेशन परिसर में आपस में मारपीट करेंगे, तो यात्रियों को सुरक्षा और न्याय का भरोसा कैसे मिलेगा?


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.