ताजा खबर

मोहब्बत के शहर आगरा में एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्रज, अवधि और मुगलई व्यंजनों का स्वाद, पांच सितारा होटल ताज व्यू ने किया मैन्यू लॉन्च।

Photo Source : From hotel taj

Posted On:Friday, May 2, 2025

एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्रज, अवधि और मुगलई व्यंजनों का स्वाद

- ब्रज के खाने का स्वाद लेंगे देसी विदेशी पर्यटक
- पर्यटकों की पसंद के हिसाब से तैयार किया जाएगा खाना
- आगरा की मंडियों का भी होगा मेन्यू में वर्णन

आगरा।

अब आगरा आने वाले देसी विदेशी मेहमान एक ही छत के नीचे ब्रज, अवधि और मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। ब्रज के मशहूर व्यंजन पर्यटकों के आगे परोसे जाएंगे तो साथ ही मुगलई इतिहास को जिंदा रखने के लिए भी मुगलई व्यंजनों का स्वाद भी मेहमानों को दिया जाएगा।
आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल ताज व्यू के झंकार रेस्टोरेंट में अब सभी तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। जिसकी शुक्रवार से शुरुआत हो गई है।
होटल की जीएम मनप्रीत छब्बा ने बताया कि प्रतिदिन हजारों देसी विदेशी मेहमान आगरा आए है, उनको ध्यान में रखते हुए हमने नया प्रयोग किया है, और होटल के झंकार रेस्टोरेंट में अब उत्तर प्रदेश के सभी मशहूर व्यंजन मेहमानों को दिए जाएंगे। ब्रज, अवधि और मुगलई व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।
होटल के सेल्स डायरेक्टर शोएब खान ने बताया कि खाने के साथ ही हमने मेन्यू में भी तब्दीली की है। मेन्यू भी ब्रज, अवधि और मुगलई थीम पर बनाया गया है। खास बात यह है कि हमने आगरा की मशहूर 15 मंडियो का वर्णन भी किया है, जिससे कि आने वाले मेहमानों को भी आगरा का इतिहास, यहां की मंडियों की जानकारी मिल सके।इस दौरान हेड सैफ नगेन्द्र सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहे


आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.