ताजा खबर
पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल अटैक पर लाहौर, सियालकोट और कराची तक मुंहतोड़ जवाब, जानें क्या और कैसे?   ||    क्या न्यूक्लियर वॉर में बदल जाएगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सताई चिंता   ||    क्या भारत की एयर स्ट्राइक पर पलटवार करेगा पाकिस्तान? जंग छिड़ने के संकेत देते 4 सवाल   ||    भारत-पाकिस्तान में तनाव, चीन क्यों नहीं चाहेगा युद्ध हो? जानें इनसाइड स्टोरी   ||    ‘कोई हिंदुओं को कलमा पढ़कर नहीं मार…’ बलोच नेता का पाकिस्तान को खुला चैलेंज   ||    पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेन...   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव   ||    Operation Sindoor: एयर के बाद पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, खोले चिनाब नदी पर सलाल डैम के 3 गेट   ||    Explainer: पाकिस्तान के सभी हमले भारत में नाकाम क्यों? जानें ‘सुदर्शन’ की ताकत को   ||    ‘ना का मतलब ना और…पढ़ें हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऐतिहासिक फैसला   ||    भारत-पाकिस्तान में जंग छिड़ी तो, सरकार के सामने क्या होगीं चुनौतियां?   ||    Operation Sindoor: ‘ब्लैकआउट, ड्रोन उड़े लेकिन हम डरे नहीं…’, पाकिस्तान की नापाक हरकत पर क्या बोले स...   ||    9 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ   ||    पाकिस्तान के एक और झूठ का हुआ पर्दाफाश, गुजरात में हमले के दावों की सरकार ने खोली पोल   ||    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ, रिश्ते में बढ़ सकती हैं दूरियां   ||    भारत को मिल सकती है एक और ICC टूर्नामेंट की मेजबानी, BCCI ने शुरू की तैयारी   ||    IPL 2025: धर्मशाला से चीयरलीडर का ‘डरावना’ वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल   ||    IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले PBKS के बने पहले खिलाड़ी   ||    Stock Market Today: एयर स्ट्राइक के बाद शेयर बाजार का हाल कैसा? जानें गिरावट या बढ़ोतरी   ||    ‘ऑपरेशन सिंदूर के ट्रेडमार्क का कोई इरादा नहीं…’, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वापस लिया आवेदन   ||    +++ 

आगरा में मानसून की समाप्ति के साथ, शहर के जल स्रोतों में जल की कमी की समस्या गहरा गई है। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के प्रतिनिधि मंडल ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक दौरा किया है

Photo Source : From up tourism

Posted On:Friday, September 27, 2024

मानसून थमने के साथ ही आगरा के बंधो,तालाबों और जलाशयों में जल शून्यता के हालात

-- तेहरा मोरी में पहुंचे पानी को इस बार भी नहीं रोका जा सका

मानसून में इस बार सामान्य से कहीं अधिक भरपूर वर्षा हुई,लेकिन जल किल्लत से जूझते आगरा महानगर और जनपद की जल स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका।दशहरे पर अपर गंगा कैनाल सफाई के लिये बन्द हो जाने के बाद से दीपावली तक महानगर जलापूर्त की और भी विकट स्थिति से जूझना पडेगा।
सरकारी कामकाज की संस्कृति में किसी बाढ़ बदलाव की उम्मीद तो नहीं रखते किंतु जब जलसंचय कार्यक्रम की जमीनी हकीकत आंकते है तो बेहद कष्ट होता है। जहां किसानों के प्रबंधन वाले तालाब,गड्ढे ,पोखरें तो जल से भरपूर है,वहीं सरकारी नियंत्रण वाली योजनाओं के तहत सृजित जल संरचनाये जल शून्य हैं या उनमें नाम मात्र के पानी से ही रह गया है।

जलसंचय संरचनाओं में अधिकांश साबित हुई‘शोपीस’

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि भरपूर मानसून होने के बावजूद आगरा में जलसंचय संरचनाऐं पानी से भरपूर नहीं हो सकीं,इसके कारणों पर सरकार और लघु सिंचाई विभाग को जनता से सीधा संवाद करना चाहिये।
यही नहीं सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का यह भी मानना है कि आम नागरिकों खास कर जलसंचय कार्यक्रमों में रखने वालों तक को नहीं मालूम कि मानसून के जल को संचित रखने के लिये किस विकासखंड में कितनी जलसंचय सरचनाओं का सुध्रढीकरण किया गया तथा कितनी नई सृजित की गयीं। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा की अपेक्षा है कि सरकारी और सार्वजनिक धन से जो भी जलसंचय संरचनाये जल संचय के मूल लक्ष्य मे उपयोगी रही हैं,उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए ।,जिससे उन्हें प्रेरक कार्य के रूप में प्रचारित किया जा सके।

--तेरह मोरी बांध की बेहद दुर्दशा

सबसे कष्टकारी यह है कि करौली की विंद्यपहाणियों से प्रस्फुटित जलधाराओं से उ प्र में पहुंचने वाले पानी को सुचारू करवाने को लेकर उ प्र सरकार ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।
सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा की टीम तेरह मोरी बांध,खारी नदी का जायजा लिया और पाया कि न तो तेरह मोरी बांध की दुर्दशा में सुधार के लिये कोई कार्य हुआ है और नहीं अजान बांध के डाउन में नगला पंजाबी से शुरू होकर पतसाल से आगरा जनपद में प्रवेश करती है और चार हिस्सा (फतेहपुर सीकरी का गांव) से दो पहाड़ी ढलानों के बीच से होकर गुजरती है।
मुगलों के समय इन दोनों ढलानों के बाद के मैदान के डाउन में तेरह मोरी का बंधा बना कर जलसंचय संरचना बनाई गई ।तेहमोरी नाम से प्रचलित यह बांध लार्ड कर्जन के निर्देश पर लकड़ी के शहतीर को हटाकर गेटिड स्ट्रक्चर युक्त किया गया।

--हेरिटेज प्रॉपर्टी

तेरह मोरी बांध के अपस्ट्रीम चैनल और लोकल कैचमेंट एरिया का पानी हमेशा की तरह इस बार भी आया किंतु मुश्किल से दस दिन भी उसका ठहराव नहीं होता। सिविल सोसायटी का मानना है कि यह हेरिटेज प्रॉपर्टी है और पुरातत्व विभाग भारत की सूची में है। इस लिये सिंचाई विभाग,पुरातत्व अधीक्षण और जिला प्रशासन को भारत सरकार को योजना बनाकर भेजनी चाहिये।खास कर इस लिये क्यों कि बांध अभी अनुरक्षण योग है और इसमें संचित जल के विस्तार या फैलाव का क्षेत्र चिन्हित है।

--खारी नदी के अपस्ट्री की भी स्थिति सुधरे

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि गंभीर नदी के उफान से भरतपुर के अजान बांध से शुरू होने वाले चैनल (खारी नदी)का पतसाल गांव और चार हिस्सा तक सुध्रीढी करण करवाया जाना चाहिये। इसके अभाव में राजस्थान से आने वाला पानी भी तेरह मोरी बांध के इंटेक तक नहीं पहुंच पाता है।
सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि चिकसाना बंधे का पानी भी पनचक्की गांव के पास तेरह मोरी के डिस्चार्ज में मिलकर खारी नदी को मानसून काल में और बदके महीनों में भरपूर जलराशि युक्त रखते थे अगर बदइंतजामी सुधारी जाय तो खारी नदी को अब भी मानसून के बाद भी कई महीने जलयुक्त रखा जा सकता है।

--रिहावली प्रोजेक्ट में तेजी से काम शुरू हो

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने उटंगन नदी पर रेहावली गांव में बांध बनाये जाने की योजना पर काम को तेजी के साथ बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी के समक्ष उठाया था और उन्होने भी इसे आगरा के हित में उपयोगी माना है

आगरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.