आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और पहली झलक ही बता रही है कि फिल्म मेंएक्शन के साथ कॉमेडी का जमकर तड़का लगने वाला है। करीब 3 मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जहां एक पाकिस्तानीजासूस भारत आता है, लेकिन किस्मत उसे ऐसा झटका देती है कि उसकी याददाश्त ही चली जाती है। इसके बाद सबसे मजेदार मोड़ तब आता है,जब उसे यह तक याद नहीं रहता कि वह असल में पाकिस्तान का जासूस है।
याददाश्त खोने के बाद आयुष्मान का किरदार खुद को भारत का देशभक्त समझने लगता है। वह ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता है औरपाकिस्तान के खिलाफ काम करने लगता है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी प्रशासन अपने ही जासूस की हरकतों से परेशान नजर आता है। यही उलझनफिल्म के कॉमेडी एंगल को मजेदार बनाती है। ट्रेलर में आयुष्मान कभी एक्शन करते नजर आते हैं तो कभी अपनी ही पहचान को लेकर ऐसीपरिस्थितियों में फंसते हैं, जो हंसी का माहौल बना देती हैं।
‘उड़ता तीर’ की खास बात यह है कि फिल्म जासूसी और एक्शन वाली कहानियों के गंभीर माहौल को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती दिखाई दे रहीहै। ट्रेलर में आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग के साथ उनके एक्शन अवतार की भी झलक मिलती है। सारा अली खान भी कहानी का अहम हिस्सा हैं, जबकि गुलशन ग्रोवर, राम कपूर और राहुल बोस जैसे कलाकारों की मौजूदगी ट्रेलर में नजर आती है। सचिन-जिगर का जोशीला संगीत और फिल्म कीविजुअल स्टाइल इसे एक रंगीन और तेज-तर्रार एंटरटेनर बनाने की कोशिश करते दिखते हैं।
आयुष्मान और सारा की जोड़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ के बाद एक बार फिर साथ नजर आ रही है। वहीं ‘उड़ता तीर’ लेखक आकाश ए. कौशिक केनिर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा कपूर के सिख्या एंटरटेनमेंट के सहयोग से हुआ है। दोनों प्रोडक्शन हाउस इससे पहले ‘किल’ और ‘ग्यारह ग्यारह’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को करण जौहर, गुनीत मोंगा कपूर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचीन जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अब ट्रेलर के बाद फिल्म की रिलीज का इंतजार है। ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का कॉन्सेप्ट जासूसी की दुनिया कोकॉमेडी के चश्मे से देखने की कोशिश करता है और आयुष्मान का भूलक्कड़ जासूस वाला अंदाज इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आया है।अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर यह अजीबोगरीब मिशन दर्शकों को कितना हंसाता और रोमांचित करता है।
Check Out The Trailer:-